कोरोना की दहशत का असर, सरकार ने 26 दवाओं के निर्यात पर लगाई रोक

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – चीन समेत अन्य देशों में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पैरासिटामॉल समेत दवाएं बनाने में इस्तेमाल होने वाले 26 फॉर्मूलेशन और एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) के निर्यात पर रोक लगा दी है। डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने मंगलवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया

इन 26 एपीआई, फॉर्मूलेशन के निर्यात पर रोक
पैरासिटामॉल
टिनिडेजॉल
मेट्रोनाइडेजॉल
एसायक्लोविर
विटामिन बी1
विटामिन बी6
विटामिन बी12
प्रोजेस्टेरॉन
क्लोरेमफेनिकॉल
इरिथ्रोमाइसिन सॉल्ट
निओमाइसिन
क्लिंडामाइसिन सॉल्ट
ऑर्निडेजॉल
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ क्लोरेमफेनिकॉल
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ इरिथ्रोमाइसिन सॉल्ट
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ क्लिंडामाइसिन सॉल्ट
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ प्रोजेस्टेरॉन
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ विटामिन बी1
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ विटामिन बी12
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ विटामिन बी6
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ निओमाइसिन
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ ऑर्निडेजॉल
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ मेट्रोनाइडेजॉल
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ टिनिडेजॉल
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ एसायक्लोविर
फॉर्मूलेशन मेड ऑफ पैरासिटामॉल
दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति में भारत सबसे बड़ा बाजार
भारत फार्मा इंग्रीडिएंट्स के कई प्रोडक्ट्स का 80% तक चीन से आयात करता है। लेकिन, दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के मामले में भारत सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिकी बाजार को ड्रग्स आपूर्ति करने वाली 12% मैन्युफैक्चरिंग साइट्स भारत में हैं।