पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा 3 लाख पार

अब तक मिले 3.30 लाख मरीज; 3.12 लाख मरीज हुए संक्रमण मुक्त; 8049 मौतें दर्ज

पिंपरी। पुणे जिले में महामारी से मरनेवालों की संख्या 8 हजार पार हो गई है। जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 623 नए मरीज मिले हैं जबकि 873 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 30 हजार 112 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 12 हजार 690 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 9373 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8049 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.44 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 94.72 फीसद हो गया है।

पुणे संभाग में 25.63 लाख टेस्टिंग

संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में करीबन 4.80 लाख संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 25 लाख 63 हजार 644 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 5 लाख 15 हजार 764 लोग  संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 85 हजार 879 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल संभाग में 15 हजार 352 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 533 मरीजों की मौत हुई है। पुणे संभाग का रिकवरी रेट 94.21 और डेथ रेट 2.82 फीसदी है। पुणे संभाग में शुक्रवार को 1342 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के सर्वाधिक 873, सातारा जिले के 211, सोलापुर जिले के 126, सांगली जिले के 91 और कोल्हापुर जिले के 41 मरीज शामिल हैं। पुणे संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1077 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 622 मरीजों के अलावा सातारा में 175, सोलापुर में 185, सांगली में 71 और कोल्हापुर जिले में 24 नए संक्रमित मिले हैं।

पिंपरी चिंचवड़ में 86 हजार से ज्यादा कोरोना मुक्त

पिंपरी चिंचवड़ में शुक्रवार को 98 नए मरीज मिले हैं जबकि 72 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इसके बाद संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से घर लौटनेवालों की संख्या 86 हजार 347 तक पहुंच गई है। शहर में उन 6570 मरीजों को भी डिस्चार्ज मिल चुका है जोकि पुणे और दूसरे शहर, जिला और तालुका के रहवासी हैं और जिनका यहां के अस्पतालों में इलाज जारी था। आज शहर में और एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद शहर में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 1559 हो गई है। वहीं आज दो गैर पिंपरी चिंचवड़ वासी मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक कुल 645 गैर पिंपरी चिंचवड़ वासियों की मौत हुई है। आज 98 नए मरीज मिलने से शहर में संक्रमितों की संख्या 89 हजार 381 तक पहुंच गई है। फिलहाल पिंपरी चिंचवड़ शहर के अस्पतालों में कुल 643 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं पुणे और अन्यत्र के अस्पतालों में पिंपरी चिंचवड़ के 65 मरीजों का इलाज जारी है। कुल 134 गैर पिंपरी चिंचवड़वासी संक्रमितों का शहर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुणे के बाद कोल्हापुर में सर्वाधिक संक्रमित

सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 471 हो गया है। इसमें से 44 हजार 386 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1629 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 2456 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 42 हजार 560 हो गई है। इसमें से 38 हजार 837 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1524 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2199 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार 984 हो गया है। इसमें से 43 हजार 660 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1671 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 653 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 637 संक्रमितों में 1660 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 46 हजार 306 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 671 मरीजों का इलाज चल रहा है।