पुणे में 24 घँटे के भीतर कोरोना के बढ़े 2044 मरीज

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 2295 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 2044 मरीजों के अलावा सातारा में 65, सोलापुर में 112, सांगली में 44 और कोल्हापुर जिले में 30 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में आज कुल 1474 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1348 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 50, सोलापुर जिले के 23, सांगली जिले के 12 और कोल्हापुर जिले के 41 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, रविवार को पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.64 व डेथ रेट 2.60 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या सवा 6 लाख पार हो गई है। अब तक 41 लाख 89 हजार 890 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 32 हजार 145 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 98 हजार 261 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 17 हजार 451 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 433 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

बात करें पुणे जिले की तो बीते 24 घँटे के अंदर जिले में 1944 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1235 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। रविवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 19 हजार 465 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 96 हजार 244 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 14 हजार 10 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9211 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.20 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.46 फीसद रह गया है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 678 हो गया है। इसमें से 56 हजार 79 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1858 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1741 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 635 हो गई है। इसमें से 50 हजार 703 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1856 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1076 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 703 हो गया है। इसमें से 46 हजार 678 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1762 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 263 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 664 संक्रमितों में 1746 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 557 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 361 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।