पुणे में 24 घँटे के भीतर कोरोना के बढ़े 1412 मरीज

पुणे। पुणे जिले में महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घँटे के अंदर जिले में 1412 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1344 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 20 हजार 877 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 97 हजार 588 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 14 हजार 65 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9224 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.19 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.47 फीसद रह गया है।

पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 1730 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1412 मरीजों के अलावा सातारा में 182, सोलापुर में 92, सांगली में 20 और कोल्हापुर जिले में 25 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में आज कुल 1539 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1344 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 21, सोलापुर जिले के 116, सांगली जिले के 12 और कोल्हापुर जिले के 46 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, मंगलवार को पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.62 व डेथ रेट 2.60 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या सवा 6 लाख पार हो गई है। अब तक 42 लाख 4 हजार 976 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 33 हजार 875 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 99 हजार 800 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 17 हजार 623 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 452 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 860 हो गया है। इसमें से 56 हजार 100 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1858 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1902 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 726 हो गई है। इसमें से 50 हजार 819 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1859 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1048 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 723 हो गया है। इसमें से 46 हजार 690 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1763 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 270 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 689 संक्रमितों में 1748 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 603 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 338 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।