पुणे संभाग में कोरोना की अब तक कुल 30.73 लाख टेस्टिंग

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में जहाँ संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख तक पहुंच रही है वहीं 5.21 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। वहीं कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 30 लाख 73 हजार 43 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 49 हजार 440 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 21 हजार 729 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 12 हजार 366 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 345 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। जिले में आज 648 नए मरीज मिले जबकि नए से 669 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 52 हजार 232 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 34 हजार 428 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 9277 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8527 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.95 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.96 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है। सोमवार को 874 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 669, सातारा जिले के 0, सोलापुर जिले के 121, सांगली जिले के 50 और कोल्हापुर जिले के 34 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 850 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 648 मरीजों के अलावा सातारा में 55, सोलापुर में 111, सांगली में 16 और कोल्हापुर जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलनेवाले सातारा जिले में दो दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 89 हो गया है। इसमें से 50 हजार 174 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1171 मरीजों का इलाज जारी है।

संभाग के अन्य जिलों में शामिल सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 47 हजार 584 हो गई है। इसमें से 44 हजार 513 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1660 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1411 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 249 हो गया है। इसमें से 45 हजार 175 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1722 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 352 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 286 संक्रमितों में 1692 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 439 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 155 मरीजों का इलाज चल रहा है।