पुणे संभाग में कोरोना के मृतकों की संख्या 16 हजार पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) समस्त संभाग में गुरुवार को कोरोना महामारी से मरनेवालों की संख्या 16 हजार पार हो गई है। संभाग में अब तक 36 लाख 52 हजार 212 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 82 हजार 388 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 60 हजार 237 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6148 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 3 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.20 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में गुरुवार को और 472 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 510 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 77 हजार 377 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 63 हजार 674 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4768 मरीजों इलाज जारी है। इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन से बाधित चार मरीज भी शामिल है। अब तक 8935 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.37 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.37 फीसद रह गया है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 556 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 398, सातारा जिले के 93, सोलापुर जिले के 47, सांगली जिले के 14 और कोल्हापुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 430 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 320 मरीजों के अलावा सातारा में 24, सोलापुर में 68, सांगली में 9 और कोल्हापुर जिले में 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 990 हो गया है। इसमें से 53 हजार 672 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1813 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 505 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 101 हो गई है। इसमें से 48 हजार 617 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1787 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 697 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 46 हो गया है। इसमें से 46 हजार 174 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1748 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 124 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 874 संक्रमितों में 1720 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 100 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 54 मरीजों का इलाज चल रहा है।