कोरोना ने ली भाजपा नगरसेवक संजय भोपी की जान

पनवेल : ऑनलाइन टीम – देशभर में कोरोना एक बार फिर हावी हो गया है। महाराष्ट्र में फिर से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इस बीच पनवेल महानगरपालिका के भाजपा नगरसेवक संजय भोपी का आज निधन हो गया। पिछले दो महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

राज्य में एक बार फिर कोरोना कहर बरपा रही है। जिससे देखते हुए राज्य के अधिकांश जिलों में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या न बढ़े इसके लिए प्रशासन लगातार जरुरी कदम भी उठा रहे है।