Cordelia Cruise-Covid-19 | आर्यन खान मामले के कॉर्डेलिया क्रूज पर कोरोना का ‘विस्फोट’! 66 यात्रियों को कोरोना संक्रमण, गोवा सरकार ने प्रवेश देने से किया मना

पणजी :  Cordelia Cruise-Covid-19 | कॉर्डेलिया क्रूज का संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले साल अक्टूबर में इस क्रूज द्वारा मुंबई-गोवा ट्रिप (Mumbai-Goa Trip) का आयोजन किया गया था। उस समय रेव पार्टी (rave party) का मामला सामने आया था। इसमें प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के पुत्र आर्यन खान (Aryan Khan) सहित कई लोगों को एनसीबी (NCB) ने हिरासत में लिया था। उसके बाद इस ट्रिप को रद्द कर दिया गया था। अब नए साल का स्वागत करने के लिए आयोजित किए गए ट्रिप में 66 यात्री कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। इसलिए इस क्रूज (Cordelia Cruise-Covid-19) के यात्रियों को गोवा में उतरने के लिए मना किया गया है।

 नए साल के स्वागत करने के लिए यह क्रुज मुंबई से 2 हजार यात्रियों को लेकर गोवा के लिए निकला था। नए साल के पहले दिन यह क्रूज गोवा के बंदरगाह पर आया। तब नियम के अनुसार गोवा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की कोरोना जांच की। रिपोर्ट आने पर इनमें से 66 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसलिए सभी यात्रियों को क्रूज पर ही रोका गया। पिछले तीन दिन से सभी यात्री इसी क्रूज (Cordelia Cruise-Covid-19) पर रुके हुए हैं। कल रात इन यात्रियों ने आंदोलन का रास्ता चुना। हालांकि गोवा सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला। किसी को भी किनारे पर उतरने के लिए मना किया। उसके बाद आज सुबह क्रूज फिर से मुंबई की दिशा में निकला है।

Pune News | नगर निगम वार्ड संरचना का सांख्यिकी विवरण तैयार!

Pune News | ओमिक्रॉन औऱ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाययोजना की जरूरत

Pune Crime | दोपहिया सवार दो लोगों को रौंदकर फरार बस चालक गिरफ्तार