राज्य में सभी भर्तियां एमपीएससी के मध्यम से कराने पर विचार

मुम्बई: राज्य में अब सभी नौकरियों की भर्ती महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के माध्यम से कराये जाने का विचार रज्य सरकार कर रही है। मुख्य सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में विविध विभाग के सचिवों के साथ बैठक की है।

वर्तमान में क्लास 1 और क्लास 2 के अधिकारियों का चुनाव ही एमपीएससी द्वारा किया जाता है। बी, सी और डी ग्रेड का सेलेक्शन दुय्यम सेवा चुनाव मंडल द्वारा किया जाता है। अब यह भर्ती एमपीअएससी द्वारा कराने का प्रस्ताव है। यह चुनाव कितना उचित होगा और किस तरह से एमपीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी इसकी जांच करने के निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव को दिये हैं।

केंद्र सरकार द्वारा नौकरी भर्ती के लिए जिस प्रणाली को लागू किया था, वही प्रणाली राज्य में भी लागू की जा सकती है क्या इस पर भी विचार किये जाने की सूचना सुत्रों द्वारा मिल रही है। महापोर्टल द्वारा भर्ती पर विवाद होने के बाद तीन कम्पनियो की नियुक्ति राज्य सरकार ने हाल ही में की थी।

क्यो होगा बदलाव

दुय्यम सेवा चुनाव मंडल के अध्यक्ष जिलाधिकारी व विभागीय आयुक्त होते हैं। इस मंडल को भर्ती प्रक्रिया में सहायता करने के लिए 3 कम्पनियो की नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग ने की थी। अब पारदर्शिता के कारण यह भर्ती एमपीएससी के माध्यम से कराना प्रस्तावित है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य यही है कि हर जिला के चुनाव मंडल पर निर्भर रहने से अच्छा एक ही छत्र के नीचे यानि एमपिएससी के माध्यम से हो।