कांग्रेस नेता राजीव सातव को कोरोना संक्रमण, तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे के जहाँगीर अस्पताल से मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट

पुणे : कांग्रेस नेता राजीव सातव को कोरोना संक्रमण हो गया है, उनका इलाज पुणे के जहाँगीर अस्पताल में चल रहा था। उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हे मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया।

राजीव सातव को 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण हो गया। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उसके बाद उन्हे जहाँगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सातव को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसलिए उन्हे पुणे से मुंबई ले जाया गया।

राजीव सातव राहुल गांधी ब्रिगेड के सदस्य हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद वे हिंगोली लोकसभा सीट पर चुने गए थे। उनके ऊपर गुजरात में कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी थी। राजीव सातव की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही खुद राहुल गांधी ने फोन कर डॉक्टर से हालचाल जाना। राज्यमंत्री कदम सातव के साथ हैं।