कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने सपरिवार मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजकीय गालियारे मे हलचल

 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक, नेता किसी न किसी वजह से वर्षा बंगले का चक्कर लगा रहे है ।  चुनाव के ऐन पहले इसकी अधिक चर्चा हो रही है ।    इसी क्रम में अब पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने गुरुवार को वर्षा बंगले पर मुख़्यमंत्री देवेंद्र फणवीस से मुलाकात की ।

हर्षवर्धन पाटिल के बुक का विमोचन 
हर्षवर्धन पाटिल दवारा लिखे गए विधानगाथा पुस्तक का विमोचन कार्यकर्म का निमंत्रण देने के लिए पाटिल परिवार समेत मुख्यमंत्री से मिले। इस मौके पर हर्षवर्धन पाटिल की बेटी के जिला परिषद् का सदस्य चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने उनका अभिनन्दन किया।
एक तरफ इंदापुर विधानसभा सीट कांग्रेस से राष्ट्रवादी के पास जाने की तस्वीर अभी साफ नहीं है ।  दत्ता भरने का काफी पहले से हर्षवर्धन पाटिल से विवाद है ।  ऐसे में हर्षवर्धन पाटिल के मुख्यमंत्री से मिलने का फोटो सोशल मीडिया पर आने से माना जा रहा कि दबाव की राजनीति की जा रही है ।
अंकिता पाटिल ने फेसबुक पोस्ट में दी जानकारी 
इस मुलाकात के बाद अंकिता पाटिल ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हर्षवर्धन पाटिल और राजवर्धन पाटिल ने मुलाकात कर हरवर्धन जी पाटिल लिखित विधानगाथा पुस्तक के विमोचन कार्यकर्म के मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया है ।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तुरंत निमंत्रण स्वीकार कर महाराष्ट्र में सबसे अधिक वोटों इ चुन कर आने पर मेरा अभिनंदन किया।