महाराष्ट्र में पूर्ण रूप से लॉकडाउन को हटाना परेशानी का सबब बन सकता है- नवाब मलिक

ऑनलाइन टीम- राज्य में 1 जून तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया था अब ठाकरे सरकार लॉकडाउन बढ़ाएगी या नहीं,  इस पर चर्चा चल रही है। कोरोना को काबू में लाने के लिए ठाकरे सरकार ने सख्त पाबंदियां लगाई थीं और स्थिति नियंत्रण में नहीं होने के कारण लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब जबकि रोजाना मरीजों की संख्या घट रही है,  तो ऐसे में लॉकडाउन में ढील देने की मांग की जा रही है। हालांकि,  तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए यह संशय बना हुआ है कि ठाकरे सरकार लॉकडाउन को हटाएगी या नहीं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने इस संबंध में एक अहम बयान दिया है।

राज्य में 31 तारीख तक लॉकडाउन है। राज्य में 15 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। कुछ जिलों में यह अनुपात तीन से पांच फीसदी है। ऐसे में अचानक से लॉकडाउन नहीं हटाया जा सकता। परिस्थिति का जायजा लेकर लॉकडाउन के संदर्भ में फैसला लिया जाएगा। लेकिन लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाना परेशानी का सबब बन सकता है। प्रतिबंधों में ढील देने के लिए मुख्यमंत्री 31 मई से पहले निर्णय लेंगे,  ऐसा नवाब मलिक ने कहा।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा-

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अभी का कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है और बहुत तेजी से फैल रहा है। यह किसी न किसी रूप में लोगों को प्रभावित कर रहा है। पिछली बार की तुलना में इस बार परिस्थिति बहुत खराब है, हमें पिछले अनुभव से सीखने की जरूरत है। हम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए जब भी प्रतिबंध में ढील दें तो हमें सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या लॉकडाउन बढ़ेगा, उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हम उसी के अनुसार निर्णय लेंगे, लेकिन कोई भी उदासीन न रहे।

राजेश टोपे ने क्या कहा –

‘हम तैयारियों की समीक्षा करनेवाले हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री टास्क फोर्स के विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर प्रतिबंधों में कुछ हद तक ढील देने पर विचार कर सकते हैं। इस भ्रम में न रहें कि प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे, ‘ ऐसा राजेश टोपे ने कहा।

महाराष्ट्र में चार चरणों में हटेगा लॉकडाउन

इंडिया टुडे के अनुसार  ठाकरे सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

चरण 1 – दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

दूसरा चरण – दैनिक जरूरतों से संबंधित कुछ अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इन दुकानों को वैकल्पिक दिनों में खोलने की अनुमति दी जाएगी।

चरण 3- होटल, परमिट रूम, बीयर बार, शराब की दुकानों को प्रतिबंधों के साथ जारी रखने की अनुमति होगी। होटलों को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति होगी।

चरण 4 – मुंबई लोकल, धार्मिक स्थल, जिला बंदी आगे की जा सकती है।

अस्लम शेख ने भी दिया संकेत

मंत्री अस्लम शेख ने कहा कि मुंबई के बारे में विचार किया तो वैक्सीनेशन का आंकड़ा अभी भी कम है। नियमों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन में क्या बदलाव करना है, कौन से दुकान खोलने हैं, एसी के दुकान, सैलून, इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकान पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे क्या? इसका विचार शुरू है। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए कोविड टास्क फोर्स द्वारा विचार कर सिफारिश की जाएगी।