राज्यमंत्री दत्तात्रय भरणे से की शिकायत, गुस्से में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पूरे परिवार को पीटा

पुणे: राज्यमंत्री दत्तात्रय भरणे के पास शिकायत करने वाले परिवार के साथ मारपीट करने की घटना इंदापुर शहर में हुई है। 11 लोगो ने चारो लोगो को मारा। घर के सामने बच्चे खेलते हैं, इससे परेशानी होने की शिकायत इस परिवार ने भरणे से की थी। इंदापुर तालुके के वडापुरी गांव की ये घटना है।

इस मामले में विकास भीमराव गायकवाड (उम्र 43) ने शिकायत दर्ज कराई है। वही रणजीत देविदास चंदनशिवे, आनंद सर्जेराव चंदनशिवे, तुषार उर्फ बबलू पांडुरंग चंदनशिवे, सूरज विजय चंदनशिवे, अनिल उत्तम चंदनशिवे, उत्तम सदाशिव चंदनशिवे, नितिन उत्तम चंदनशिवे, नितिन सुरेश चंदनशिवे, सुनंदा उत्तम चंदनशिवे, शुभांगी अनिल चंदनशिवे और पियू नितिन चंदनशिवे के खिलाफ इंदापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तालुके के वडापुरी गांव में शिकायतकर्ता और आरोपी रहता है। शिकायतकर्ता के घर के सामने श्रीनाथ विद्यालय के मैदान पर गांव के बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। इससे औरतों को परेशानी होती है, ऐसी शिकायत शिकायतकर्ता के घर की महिलाओं ने राज्यमंत्री भरणे से की थी। इसीसे गुस्से में आकर आरोपी ने रविवार सुबह सवा पांच बजे के आसपास शिकायतकर्ता और घर के अन्य सदस्यों को क्रिकेट स्टंप, पत्थर और हाथों से मारा। इस मारपीट के दौरान शिकायतकर्ता की अंगूठी और उसकी पत्नी के गले की चेन कही  तो गिर गया। इस मामले की जांच इंदापुर पुलिस कर रही है।