परमबीर सिंग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच हेतु आयोग का गठन, राज्य सरकार ने लिया निर्णय

मुंबई : मुंबई पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जांच आयोग नियुक्त करने का निर्णय राज्य सरकार ने बुधवार को लिया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज इस आयोग के अध्यक्ष होंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री अनिल देशमुख, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, कौशलविकास मंत्री नवाब मलिक से साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले उपस्थित थे। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया।

देशमुख ने सहायक पुलिए निरीक्षक सचिन वाझे को महीने के 100 करोड़ वसूली का टार्गेट दिया था। यह आरोप परमबीर सिंग ने लगाया था। इस मामले पर बैठक में चर्चा हुई। अनिल देशमुख को इस्तीफा देने की या उनसे इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है, यह मत सभी मंत्रियों ने व्यक्त किया। साथ ही इस आरोप में कितना तथ्य है, इसकी सच्चाई आयोग के माध्यम से बाहर लाई जाएगी। कमीशन ऑफ इंक्वायरी एक्ट के अंतर्गत यह जांच की जाएगी।