कॉलेज और विद्यापीठ के रिक्त जगहों को जल्द ही भरा जाएगा: सामंत

सोलापुर : राज्य के कई कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रोफेसरो की भर्ती कई वर्षो से रुकी हुई है। जल्द ही इन खाली जगहो पर भर्ती किये जाने की बात उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कही है। इसके लिये जरूरी जानकारी कॉलेज से मंगाये जाने की बात भी उन्होने कही।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी विद्यापीठ सोलापुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने पत्रकारो से बात करते वक्त यह जनकारी दी। इस मौके पर कुलपति मृणालिनी फडणवीस , धनराज माने उपस्थित थे। राज्य सरकार की वित्तिय स्थिति विकट होने के कारण सभी भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। शिक्षा की दृष्टि से प्रधानाध्यपक और शिक्षको का होना अनिवार्य है। इसके लिए राज्यसरकार कॉलेज और विद्यापीठ से रिक्त जगहो की जानकारी मंगवाई गई है। जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चाकर इन रिक्त जगहो को भरा जाएगा। विद्यापीठ में कुछ सम्वैधानिक पदो की भर्ती करना जरूरी है, इसकी भर्ती जल्द से जल्द किये जाने का विश्वास सामंत ने व्यक्त की।

इसके साथ ही कर्मचारियो के मांगो पर भी सरकार गंभीर है। कर्मचारियो की मांग थी कि सातवे वेतन आयोग को लागू करने की, तो उसकी अमलबाजी शुरू हो चुकी है। कई कर्मचारी संगठनो ने मिलकर कर्मचारियो के बदले की मांग की है, उस पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

मेरे और राज्यपाल के सम्बंध अच्छे

मैं राज्यपाल का लाडला हूँ। विविध कामो के लिए मुझे राज्यपाल के पास जाना पड़ता है। मेरे और उनके बीच अच्छे सम्बंध हैं। राज्यपाल नियमो का पालन करते हुए मेरे द्वारा बोले गये सभी काम करते हैं। 12 विधायको की फाइल उनके पास पड़ी हुई है, जल्द ही वे इसे मंजूरी देंगे।