दिल्ली में सर्द सुबह

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह मध्यम स्तर का कोहरा था और यही स्थिति दिन भर बरकरार रह सकती है।”

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 89 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 23.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।