ऑटो में महिला को देखकर सहयात्री ने किया हस्तमैथुन, आरोपी गिरफ्तार

ऑटो रिक्शा से सफर कर रही महिला को देखकर सहयात्री द्वारा हस्तमैथुन करने की घिनौनी वारदात पिंपरी चिंचवड़ में सामने आई है। शनिवर को यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोहेब इकबाल कुरैशी (उम्र 30) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मोरवाडी, पिंपरी से शेयरिंग ऑटो रिक्शे में अपने बेटे के साथ बैठी थी। वो अपने बेटे को मनपा के वाईसीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रही थी। तभी उसकी नजर सहयात्री पर पड़ी जो उसे देखकर अश्लील हरकत कर रहा है। उसके बाद ऑटो रिक्शा वाईसीएम अस्पताल के पास रुकी तभी महिला ने रिक्शे से उतरकर अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद तुरंत पिंपरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।