CM Uddhav Thackeray | जय महाराष्ट्र ! सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री की सूची में CM उद्धव ठाकरे का नाम शामिल

मुंबई : भारत के टॉप पांच मुख्यमंत्री की लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) का नाम शामिल है। पिछले दो महीने से बीमारी की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की लोकप्रियता बरकरार है। इंडिया टुडे ग्रुप के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया जिसमें उद्धव ठाकरे चौथे स्थान पर हैं।

 

इंडिया टुडे के सर्वेक्षण के अनुसार हर राज्य के लोगों से पूछा गया कि उनके राज्य के मुख्यमंत्री का काम कैसा है। 43 % लोगों जे ज्यादा वोट वाले 9 मुख्यमंत्री की लिस्ट (Chief Minister List) जारी की गई है। लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) पहले स्थान पर हैं।

 

पटनायक को 71.1 % वोट मिले। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) हैं, उन्हें 69.9 वोट मिले। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (CM M.K. Stalin) तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें 67.5% वोट मिले और महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray) चौथे स्थान पर हैं। 61.8 % लोगों ने उनके काम को लेकर संतोष जताया है।

 

लोकप्रिय मुख्यमंत्री लिस्ट

 

  1. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (ओडिशा)
  2. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)
  3. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (तमिलनाडु)
  4. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र)
  5. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (केरल)
  6. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (दिल्ली)
  7. मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा (असम)
  8. 8. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़)
  9. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (राजस्थान)

 

 

IPS Transfer Maharashtra | डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय होम गार्ड दल के नए महासंचालक, कुलवंत कुमार बने ‘ट्रैफिक’ के अपर पुलिस महासंचालक

Pune Corona Updates | पुणे शहर में 24 घंटे में 7264 कोरोना संक्रमित मरीज, टूटे सारे रिकॉर्ड

Pune Corporation | पुणे के धनकवडी ‘ट्रक टर्मिनस’ की जगह पर बनेगा ‘ ट्विन टावर्स’ ! मनपा की जगह का इस्तेमाल सेवा और व्यावसायिक  दृष्टि से करने की प्लानिंग