शहर पुलिस दल के सहायक उपनिरीक्षक की कोरोना से मृत्यु,  अब तक 13 लोगों की गई जान

पुणे : शहर पुलिस दल के सहायक उपनिरीक्षक की कोरोना से मौत हो गई। कर्तव्यनिर्वाह के दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज चल रहा था। वही शहर पुलिस बल में कोरोना का यह 13 वां शिकार है। इससे पुलिस दल में मातम छाया हुआ है।

संतोष जनार्दन म्हेत्रे (उम्र 55) की कोरोना से मृत्यु हुई है।  म्हेत्रे कोरेगांव पार्क पुलिस थाने में तैनात थे। उन्हें 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमण हुआ था। बाद में विश्रांतवाडी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। म्हेत्रे को पीलिया और निमोनिया की भी शिकायत थी। इसके अनुसार उपचार शुरू हुआ।

उनके हालात में सुधार हो रहा था। हालांकि, रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। फिर भी  उन्होंने कोरोना संक्रमण हो गया और अब उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत से पुलिस दल में मातम छाया हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं।