नागरिकता कानून : बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर के खिलाफ केस दर्ज, नफरत फैलाने का आरोप

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी है। दिन व दिन उपद्रवी हिंसक होते जा रहे है। उपद्रवी पुलिस पर पथराव कर रहे है। जगह-जगह आगजनी की जा रही है। भीड़ को संभाल के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करनी पढ़ रही है। यूपी में लो एंड आर्डर पूरी तरह फेल हो चूका है। दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी हाल ही में ट्वीट के जरिए सीएए के विरोध में आवाज उठाई थी। लेकिन, उनका विरोध जताना उन पर ही भारी पड़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, सैदाबाद में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (भारत सरकार के खिलाफ छेड़ना या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाना), 121A (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचना), 120B (आपराधिक साजिश रचना) और 505 (समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। फरहान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लोगों में डर और अराजकता पैदा करने के साथ-साथ मुस्लिमों, ट्रांसजेंडर्स, नास्तिक और दलितों को राष्ट्र के खिलाफ भड़काने का काम किया है। फरहान के साथ-साथ आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप ने भी आवाज उठाई है।

फरहान का ट्वीट –

https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1207143874138910720