पुणे (Pune News) : Chitra Wagh | शहर के बिबवेवाड़ी पुलिस स्टेशन (Bibwewadi Police Station) की सीमा में आठवीं में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय लड़की की कोयते से हमला कर हत्या (Murder) कर दी गई। मंगलवार की शाम घटी इस घटना से पुरे पुणे (Pune) शहर में खलबली मच गई है। बिबवेवाड़ी के यश लॉन्स परिसर में यह घटना हुई है। इस घटना के बाद भाजपा नेता चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने ठाकरे सरकार (Thackeray Government) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, अपनी सावित्री की बेटी की रोज बलि चढ़ रही है। इसके लिए सरकार कब करेगी महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) ? साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) पर भी निशाना साधा है।
चित्रा वाघ के ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से यह ट्वीट किया गया है। उन्होंने ठाकरे सरकार और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बेहद भयानक, क्या हो रहा है पुणे में ? कोयते से हमला कर हत्या (Murder)। टाइप करते हुए बदन में सिहरन पैदा हो रही है। उसे कितनी वेदना हुई होगी। कानून-व्यवस्था (Law-order) हवा में, पुलिस (Police) कानून कागजों पर…. महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपनी सावित्री की बेटी रोज बलि चढ़ रही है। इसके लिए सरकार कब महाराष्ट्र बंद कर रही है ?
चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने एक और ट्वीट कर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। हाथरस की घटना पर आपकी आंखों में आंसू आ गए थे। लेकिन पुणे (Pune) की घटना पर चुप क्यों है ? पुणे में जिस लड़की की हत्या हुई वह आपकी बेटी के समान नहीं है क्या ? केवल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले चुनाव को देखते हुए आपकी संवेदना जागती है क्या ?
पुणे सहमा ! कबड्डी की प्रैक्टिस कर रही 14 वर्षीय लड़की की कोयते से वार कर हत्या
मृतक लड़की का नाम क्षितिजा अनंत व्यवहारे (Kshitija Anant Vyavahare) (उम्र 14 ) है। वह कबड्डी खिलाड़ी थी। वह अपनी सहेलियों के साथ कबड्डी की प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान यहां आये एक युवक ने उसे किनारे बुलाया और उससे बातचीत करने लगा। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। युवक के साथ आए दोस्त ने क्षितिजा के गले पर कोयते से वार (Pune Crime) किया। गंभीर रूप से जख्मी हुई क्षितिजा की, मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने बेहद क्रूरता से इस घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद घटनास्थल पर ही हथियार छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के पास पिस्तौल होने की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन अपराध के दौरान उसने इसे निकाला नहीं। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एकतरफा प्रेम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।
Chandrakant Patil | शरद पवार केंद्र का ऑफर स्वीकार न करे इतने कच्चे खिलाड़ी नहीं – चंद्रकांत पाटिल