यूपी भागने का प्रयास कर रहे तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

चिंचवड़ : पुणे समाचार

शहर से भाग रहे तीन शातिर अपराधियों को चिंचवड़ पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम विकी उर्फ विकास अंकुश भिसे, पितम आवतारे और राजू उर्फ राजकुमार हिरवे हैं। तीनों के खिलाफ शहर के कई पुलिस स्टेशनों में संगीन मामले दर्ज हैं।

[amazon_link asins=’B077PWBC7J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’29b0fe55-9b34-11e8-baaf-7b953c1f2652′]

जानकारी के अनुसार, पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ शातिर अपराधी शहर छोड़कर उत्तर प्रदेश भागने की फ़िराक में हैं। सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत जाधव ने वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अगवत कराया। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर पुणे रेलवे स्टेशन से तीन अपराधियों को दबोच लिया।

विकी उर्फ अंकुश भिसे के खिलाफ मावल पुलिस स्टेशन में संगीन अपराध दर्ज है। जिसके चलते उसे मकोका के तहत तड़ीपार किया गया था। विकी पिछले एक साल से पुलिस की नजरों से बचा हुआ था। इसके अलावा, चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में भी विकी पर मारपीट और धमकाने जैसे नौ मामले दर्ज हैं। वहीं, पीतम आवतारे और राजू हिरवे के खिलाफ भी शहर के कई पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है।

[amazon_link asins=’B077PWK5QD’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’30c176fa-9b34-11e8-aa74-dbce7938089e’]

इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त परिमंडल-3 मंगेश शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त, पिंपरी विभाग सतीश पाटिल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रभाकर शिंदे, पुलिस निरीक्षक अपराध विश्वजीत खुले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत जाधव,पोहवा पांडुरंग जगताप,पोना राजेंद्र शिरसाठ, विजयकुमार आखाडे, सचिन वरणेकर, पंकज भदाने ने अंजाम दिया।