चिंचवड़ पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

चिंचवड़: पुणे समाचार ऑनलाइन 

पुराने विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या करने का मामला 30 मई को उजागर हुआ था। जिसकी तलाश में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए एक शातिर अपराधी को दबोचा है। आकाश लांडगे ऐसा मृतक युवक का नाम था। रनंजीत बापू चव्हाण ऐसा आरोपी का नाम है।

[amazon_link asins=’B078TF9V6L,B07F1D267G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8b548928-ade1-11e8-b075-0bc6ef0f4e28′]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मई के 30 तारीख को देर रात आकाश लांडगे और अपने साथी समेत पेट्रोल भरने के लिए आया था। तभी अचानक वह रणजीत चव्हाण और बाबू मोरे बाइक पर सवार होकर आये और पुराने विवाद को लेकर छगड़ा शुरू कर दिया। छगड़ा इतना बढ़ गया के आरोपियों ने आकाश लांडगे के सर में सीमेंट के ब्लॉक से वार किये। इस  घटना में आकाश की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वारदात की जगह से फरार हो गया था। चिंचवड़ पुलिस ने छानबीन करते हुए रणजीत चव्हाण को हिरासत में लिया है। रणजीत चव्हाण उस्मानाबाद में होने की जानकारी पुलिस को खुफिया सूत्रों से मिली थी। सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत जाधव और उनकी टीम ने तुरंत आरोपी रणजीत को उस्मानाबाद के भूम शहर से हिरासत में लिया है। पिछले 3 महीनों से रणजीत फरार था। पूछताछ के दौरान रणजीत पर वाकड , निगड़ी, चिंचवड़ और वड़गाव मावल परिसर में कई मामले दर्ज है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

यह कार्रवाई  पुलीस उपायुक्त परि-३ स्मार्तणा पाटिल सहा पुलीस आयुक्त,पिंपरी विभाग सतिश पाटील साे,मा.वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक प्रभाकर शिंदे सो,मा.पुलीस निरीक्षक गुन्हे विश्वजीत खुले इनके मार्गदर्शन पर सहा पुलिस निरीक्षक अभिजीत जाधव, पो.ह. जगताप,पोना राजेंद्र  शिरसाठ ,स्वप्निल शेलार,आखाड़े , डोके , आंबटवार और टीम ने की है।

Pimpri : एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के मिले 10 मरीज