मुख्यमंत्री के रोड शो ने भोसरी विधानसभा में भरा जोश

पिंपरी: समाचार ऑनलाइन – भाजपा- शिवसेना-रिपाई-रासप-शिवसंग्राम संगठन-रयत क्रांति संगठन महायुति के प्रत्याशी विधायक महेश लांडगे के प्रचारार्थ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रोड शो ने गुरुवार को पूरे भोसरी विधानसभा क्षेत्र में जोश भर दिया। भोसरी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक पर मुख्यमंत्री के हाथों माल्यार्पण करने के बाद यह रैली शुरू हुई। इसमें फिर एक बार देवेंद्र सरकार, दमदार आमदार महेश लांडगे, महायुति जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
विधायक लांडगे के प्रचारार्थ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रैली भोसरी चौक से शुरु हुई। यहां से दिघी रोड, सिद्धेश्वर स्कूल, आलंदी रोड, स्व अंकुशराव लांडगे सभागृह मार्ग से यह रैली गुजरी। जगह- जगह फूलों की वर्षा से रैली का स्वागत किया गया। इसमें महापौर राहुल जाधव समेत भाजपा- शिवसेना महायुति के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस रैली ने न केवल कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह को दुगुना कर दिया बल्कि विधायक लांडगे के प्रचार में भी रंगत ला दी।

visit : punesamachar.com