4 मंजिली इमारत बेचने के बहाने से 4 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी; आंदेकर और घिसाडी गैंग की धमकी देते हुए 3 करोड़ की मांगी फिरौती

पुणे : मध्य भाग में चार मंजिली बिल्डिंग बेचने का बहाना कर 4 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं आंदेकर व घिसाडी गैंग की धमकी देते हुए 3 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है। अब पुलिस ने आवेदन की जांच पर तीन लोगो पर मामला दर्ज किया है।

इस मामले में रामचंद्र मुलतानी (72) ने खडक पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार अशोक आत्माराम शर्मा, सीमा अशोक शर्मा व हेमंत आत्माराम शर्मा पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें हेमंत शर्मा की मृत्यु हो गई है। यह घटना 2016 से 2021 के दौरान हुई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और अशोक शर्मा के बीच व्यापारिक संबंध है। इसलिए दोनों एक दूसरे को पहचानते हैं। इस बीच शिकायतकर्ता से आरोपी ने गणेश पेठ के बोरुडी पुल स्थित 143.81 चौरस मीटर जगह और उसके ऊपर बने चार मंजिली इमारत को बेचने का बहाना किया। शिकायतकर्ता का विश्वास जीता। साथ ही 4 करोड़ 80 लाख रुपये लिए, लेकिन वो जगह उनको नहीं बेचा। साथ ही उनके पैसे भी नहीं लौटाए। इसके बाद शिकायतकर्ता को आंदेकर और घिसाडी गैंग की धमकी देते हुए और तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस बारे में शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास शिकायत की। इस शिकायत की जांच की गई। इसके अनुसार मामला दर्ज करने की जानकारी पुलिस ने दी। इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।