रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रेन के समय में बदलाव

पुणे :  रेल प्रशासन ने ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02494/02493 हज़रत निजामुद्दीन -पुणे -हज़रत निजामुद्दीन तथा सप्ताह में दो दिन चलनेवाली गाड़ी  संख्या 02264/02263 हज़रत निजामुद्दीन- पुणे – हज़रत निजामुद्दीन के समय में बदलाव किया है I

साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02494 हज़रत निजामुद्दीन- पुणे एक्सप्रेस 19 फरवरी से प्रति शुक्रवार को    हज़रत निजामुद्दीन से 21.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.25 बजे पुणे पहुंचेगी I साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02493 पुणे – हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 फरवरी से प्रति रविवार को पुणे से 11.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी I

 साप्ताह में दो दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02264 हज़रत निजामुद्दीन- पुणे एक्सप्रेस 18 फरवरी से प्रति सोमवार, गुरुवार को हज़रत  निजामुद्दीन से 06.16 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 2.10 बजे पुणे पहुंचेगीI गाड़ी संख्या 02263 पुणे -हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 19 फरवरी से प्रति मंगलवार, शुक्रवार को पुणे से 11.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी I