चंद्रयान 2 : ऑर्बिटर ने भेजी चांद की तस्वीर, ISRO ने की जारी, विक्रम में आ सकती है जान

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – चंद्रयान-2 मिशन भले ही पूरी तरह कामयाब न हो पाया हो। लेकिन चंद्रमा की सतह के बारे में ऑर्बिटर सटीक जानकारियां दे रहा है। इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर को जारी किया है। इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीर ली है। इस तस्वीर में चंद्रमा के सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं।

इसरो ने कहा, आर्बिटर में मौजूद आठ पेलोड ने चांद की सतह पर मौजूद तत्वों को लेकर कई सूचनाएं भेजी हैं। आर्बिटर चांद की सतह पर मौजूद आवेशित कणों का पता लगा रहा है। ऑर्बिटर के पेलोड क्लास ने अपनी जांच में चांद की मिट्टी में मौजूद कणों के बारे में पता लगाया है। यह तब संभव हुआ है, जब सूरज की तेज रोशनी में मौजूद एक्स किरणों की वजह से चांद की सतह चमक उठी। ऑर्बिटर ने 100 किमी की ऊंचाई से बोगुस्लावस्की ई क्रेटर के कुछ हिस्सों की तस्वीरों को भेजा है जो चांद के दक्षिण ध्रुव वाले हिस्से में है।

visit: punesamachar.com