चाँद के करीब पहुंचा चंद्रयान-2; चांद से अब सिर्फ 3 कदम की दूरी

समाचार ऑनलाइन – भारत की वैज्ञानिक संस्था ISRO का बेहद ही महत्वकांक्षी मून प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 अपनी सफलता की राह पर निरंतर अग्रसर हो रहा है. पूरी दुनियाभर में लोहा बनवा चुका हमारा चाँद की धरती पर पहुंचने वाला यह प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है. ISRO ने सोमवार को यह जानकारी देकर खुशखबरी दी है कि ‘चंद्रयान 2 पृथ्वी की तीसरी कक्षा में आगे बढ़ाया गया है. अर्थात धीरे-धीरे चंद्रयान-2 चंद्रमा के काफी करीब पहुंच गया है. और हम अब चांद से सिर्फ 3 कदम दूरी पर हैं.’ ISRO ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है.

26 जुलाई को किया गया था सफल प्रक्षेपण

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले 26 जुलाई को चंद्रयान 2 को पृथ्वी के इर्द गिर्द दूसरी बार उसकी कक्षा में आगे बढ़ाया गया था.

सभी जानते हैं कि ISRO ने देश के सबसे पावरफुल रोकेट लांचर जीएसएलवी-एमकेIII-एम 1 से चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था.

7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा चन्द्रयान-2

विशेषज्ञों द्वारा द गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2, 6 अगस्त तक पृथ्वी के चारों और चक्कर लगाएगा. फिर 14 अगस्त को इसे चांद की कक्षा की ओर धकेल दिया जाएगा. 20 अगस्त तक यह वहां पहुंच जाएगा. चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करते ही यान चंद्रमा की परिक्रमा करने लगेगा. चंद्रमा के प्रभाव वाले क्षेत्र की कक्षा में 13 दिन की परिक्रमा के बाद रोवर प्रज्ञान को लेकर जा रहा लैंडर विक्रम यान से अलग हो जाएगा और कुछ दिन कक्षा की परिक्रमा के बाद यह 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा.