Chandrakant Patil | प्रधानमंत्री पद का सपना देखनेवाली पार्टी से जो नहीं हो पाया वह भाजपा ने कर दिखाया

पुणे : प्रधानमंत्री पद (PM Seat) का सपना देखनेवाली पार्टी से जो नहीं हो पाया वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में कर दिखाया। ऐसा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने किसी का नाम न लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) पर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुणे (Pune) में रविवार को अमित शाह (Amit Shah) की उपस्थिति में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) बोल रहे थे।

 

पाटिल ने कहा कि 2014 के चुनाव (Election) में पहली बार किसी पार्टी के 100 से ज्यादा विधायक चुनकर आए थे। 2019 में भी 105 विधायक चुनकर आए थे। देश के प्रधानमंत्री बनने का सपने देखनेवाली पार्टी के महाराष्ट्र में 60 से अधिक उम्मीदवार जीत कर नहीं आ पाए। कई सालों तक राज्य में शासन करनेवाली कांग्रेस पार्टी के भी  70 से ज्यादा विधायक चुन कर नहीं आए और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम पर वोट मांगकर धोखा देनेवाली शिवसेना (Shiv Sena) के भी 73 विधायक ही चुन कर आए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के  बूथ संपर्क योजना (Booth Contact Scheme) के दम पर 100 से अधिक उम्मीदवार जीत कर आए।

 

यह बूथ संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुणे में इस तरह से चलाई गई कि पूरे महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा मिली। महाराष्ट्र के 98 हजार बूथ पर कार्यकर्ताओं में से अगर हर एक कार्यकर्ता को 10 वोट भी मिले तो 3 करोड़ वोट भाजपा को मिलेंगे। महाराष्ट्र में जब एक पार्टी दो करोड़ वोट प्राप्त करती है तो 144 सीट जीत सकते हैं। इसलिए आगामी चुनाव में हम अकेले लड़ेंगे, 160 सीट जीत कर लाएंगे अर खुद के दम पर महाराष्ट्र में सरकार स्थापित करेंगें, ऐसा विश्वास चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किया।

 

 

 

Pune Crime | 32 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करनेवाले 4 लोगों पर मामला दर्ज; पुणे के आंबेगांव पठार इलाके की घटना

 

Pune Gram Panchayat Recruitment Scam | पुणे मनपा में शामिल हुए 23 गांवों के ग्राम पंचायत नौकर भर्ती में ‘महा घोटाला’! 14 ग्रामसेवक, 3 कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित