चंद्रकांत पाटिल का ठाकरे सरकार पर निशाना, कहा- सख्त प्रतिबंध के नाम पर अप्रत्यक्ष लॉकडाउन कर जनता के साथ धोखा

पुणे : राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कुछ सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ठाकरे सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सख्त प्रतिबंध के नाम पर अप्रत्यक्ष लॉकडाउन करके एक तरह से राज्य के साथ धोखा किया है। यह आरोप पाटिल ने लगाया है। साथ ही उन्होने कहा कि गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे के बाद अने वाले 8 दिनो में महाविकास आघाडी सरकार के एक और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पुणे में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटिल ने लॉकडाउन पर ठाकरे सरकार पर निशाना साधा। लॉकडाउन के नाम पर मुख्यमंत्री ने जनता के साथ धोखा किया है। पाटिल ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस से वीकेंड लॉकडाउन को लेकर चर्चा की गई थी। हालांकि नोटिस पूर्ण लॉकडाउन का निकाला गया। फडणवीस को झूठी जानकारी देने का आरोप पाटिल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सर्वसामान्य जनता ये सहन नहीं करेगी।