Chandrakant Patil | वाघोली ग्रामपंचायत कर्मचारियों का रुका हुए वेतन दिलाने का आश्वासन विधायक चंद्रकांत पाटिल ने दिया

पुणे : Chandrakant Patil | वाघोली के सभी ग्रामपंचायत कर्मचारी (Wagholi Grampanchayat Employees) का वेतन (Salary) पिछले 7 महीने से रुका हुआ है। जब से वाघोली को पुणे मनपा (Pune Municipal) में शामिल किया गया है तब से मनपा की ओर से इन्हें वेतन नहीं मिला है। इसे दिलाने के लिए हवेली तालुका (Haveli Taluka) भाजपा पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) से  मुलाकात  कर निवेदन दिया है।

 

इस बारे में मनपा आयुक्त (Municipal Commissioner) व महापौर (Mayor) के साथ बैठक कर सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन पाटिल (Chandrakant Patil) ने दिया है। जनसंख्या की दृष्टि से वाघोली सबसे बड़ा गांव है। यहाँ पर ग्रामपंचायत (Grampanchayat) के कुल 93 कर्मचारी मनपा में कार्यरत हैं। उन्हें पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी स्थिती बिगड़ती जा रही है। मनपा इस ओर ध्यान दें और उनके रुका हुए वेतन उन्हें प्रदान करें, इस तरह का निवेदन हवेली तालुका भाजपा (BJP) युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात कर दिया ।

 

इस मौके पर भाजपा पुणे जिला उपाध्यक्ष दादासाहेब सातव (Dadasaheb Satav), भाजपा युवा मोर्चा हवेली तालुका अध्यक्ष अनिल सातव (Anil Satav), वाघोली शहर उपाध्यक्ष मुकेश सातव (Mukesh Satav), संदीप वारे ( Sandeep Ware) सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

सभी कर्मचारियों की आय का एकमात्र श्रोत उनका  वेतन  है। इसी वेतन पर उनके परिवार का भरण-पोषण निर्भर है। इसलिए उन्हें समय पर वेतन मिले और रुका हुआ वेतन भी मिलना चाहिए।– अनिल सातव पाटिल, भाजपा युवा मोर्चा तालुकाध्यक्ष

 

 

Pune News | नगर निगम स्कूलों के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए गैजेट मिलें

Pune News | पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने मनाया अनोखे ढंग से गणतंत्र दिवस