Chandrakant Patil meet Raj Thackeray | गठबंधन को लेकर मीटिंग में कोई प्रस्ताव नहीं, भाजपा ने किया स्पष्ट; राज ठाकरे और चंद्रकांत पाटिल के बीच बैठक

मुंबई : (Chandrakant Patil meet Raj Thackeray ) भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil)ने आज कृष्णकुंज में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) से मुलाकात की। बैठक के बाद चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से बात की। चंद्रकांत पाटिल ने स्पष्ट किया है कि हमारी मुलाकात (Chandrakant Patil meet Raj Thackeray) के दौरान गठबंधन (Alliance) को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

बैठक में गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं था। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, अभी कोई ऐसा विचार नहीं है कि ये दोनों दल एक साथ आएंगे और चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “हालांकि मैंने भाषण सुना, लेकिन फिर भी कुछ संदेह था जिसे दूर करने के लिए आया था, ऐसा उन्होंने कहा। दो भूमिकाएं होती है। इंसान के रूप में, उन्हे कैसा लगता है ये मुझे जानना था, ऐसा चंद्रकांत पाटिल ने कहा।

मनसे-भाजपा गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं है। नासिक दौरे के दौरान राज ठाकरे के साथ उनकी अप्रत्याशित मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे अपने आवास पर आमंत्रित किया था। इसलिए यह सिर्फ एक सद्भावना मुलाकात थी,” ऐसा उन्होंने मीडिया से कहा।

उन्होंने आगे कहा कि हर बात का उचित समय होता है। गठबंधन के लिए परप्रांतीय को लेकर भूमिका बदले बिना इसकी चर्चा नहीं। परप्रांतीय की भूमिका पर राज ठाकरे से चर्चा की। जब वे बोलते हैं तो उसमें उत्तर भारतीयों को कड़वाहट का अनुभव होता है, इसे लेकर राज ठाकरे की बातों को समझने की कोशिश की।

बैठक के बाद चंद्रकांत पाटिल दिल्ली के लिए रवाना

राज ठाकरे से मुलाकात के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल आज रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। यह चंद्रकांत पाटिल का पूर्व नियोजित कार्यक्रम है। वह दिल्ली में भाजपा के विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे। संसद सत्र शुरू होने के कारण भाजपा सांसदों से उनकी चर्चा होगी।

अगले 4 दिनों तक चंद्रकांत पाटिल केंद्र के प्रमुख भाजपा नेताओं को महाराष्ट्र में संगठनात्मक स्थिति की जानकारी देंगे। देखना होगा कि क्या राज ठाकरे की मुलाकात और फिर चंद्रकांत पाटिल के दिल्ली दौरे से कुछ नए समीकरण बनेंगे।

राज ठाकरे का पुणे दौरा

चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात के बाद राज ठाकरे आज फिर पुणे के लिए रवाना होंगे। मराठवाड़ा में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आज शाम 4 बजे इंटरव्यू लेंगे।