चंद्रकांत पाटिल ने दी ठाकरे सरकार को सलाह, भ्रम में न रहें

सातारा: महाराष्ट्र में अभी लोकतंत्र नहीं बल्कि ठोकशाही की सरकार चल रही है। राज्य के नामचीन व्यक्तियों को एफ़आईआर का डर दिखाया जा रहा है। सरकार ये ध्यान रखे कि राज्य आपके घर का नहीं है बल्कि कानून का है। लोग अब मतदान का रास्ता देख रहे हैं। सरकार भ्रम में ना रहे, यह सलाह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ठाकरे सरकार को दी है। जिस जनता की वोट की वजह से आप सरकार में बैठे हैं उसका अनादर न करे। आने वाले चुनाव में जनता आपको आपकी जगह दिखाएगी।

सांसद उद्यनराजे के साथ अजिंक्यतारा किले का सर्वेक्षण करने के बाद पाटिल ने मीडिया से संवाद साधा। पाटिल ने कहा कि छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर भाजपा ने हज़ारों गांवो में शिवस्पर्धा का आयोजन किया। इसमे से शिवगाण प्रतियोगिता कार्यक्रम है। हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब के पुत्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए बहुत बड़ा त्याग किया है। शिव जयंती पर रोक लगया और सत्ता में सह्भागी दूसरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हजारों लोगो की उपस्थिती में रैली कर रहे हैं। पाटिल ने सवाल किया कि अगर उन रैलियो पर रोक नहीं लगायी तो शिव जयंती पर क्यो?