पुणे के साथ ही इन जिलो में ठंड के साथ ही मुसलाधार बारिश की सम्भावना

पुणे : राज्य में असामयिक बारिश ने हाजिरी लगा दी है। पुणे के साथ ही विदर्भ में भी बारिश होने के संकेत मौसम विभाग की ओर से दिए गये हैं। विदर्भ में 3 दिन तक ठंड होने की सम्भावना जताई गई है। विदर्भ और उसके आसपास के इलाके में चक्रवात का प्रभाव होने के कारण कुछ दिनो तक बारिश होने की सम्भावना है।

संपूर्ण राज्य में बारिश का संकट मंडरा रहा है। कल गोंदिया, यावतमाल, अकोला जिलो में कम तापमान दर्ज किया गया।  आज कोंकण में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। इसका असामयिक बारिश से फसल को भी नुकसान होने की सम्भावना है। 19 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में ज़ोरदार बारिश की चेतावनी पुणे मौसम विभाग ने दी है।

पुणे में भारी बारिश

अगले तीन दिनो तक बादल छाये रहेंगे और हल्की बुंदाबांदी होने की सम्भावना है। शुक्रवार को हल्के बादल रहेंगे और बिजली भी कड़केगी साथ ही हल्की बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने लोगो को सतर्क रहने की सूचना दी है।

कहाँ कहाँ होगी बारिश

मध्य महाराष्ट्र के खानदेश, नासिक, नगर और पुणे जिले में 18 को हल्की बारिश होगी जिससे ठंड मौसम रहने की सम्भावना है। हालांकि 17 की तुलना में विदर्भ और मराठवाडा में ठंड कम होने की सम्भावना है। 19 फरवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 20 फरवरी से फिर से मौसम स्थिर हो जाएगा।

किसान नियोजन करें और काटे हुए फसलो को सुरक्षित रखे

किसान मौसम के अनुसार नियोजन करें और कटे हुए फसलो को सुरक्षित रखे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खाली जगहों पर, टीन के शेड के नीचे, पेड़ के नीचे या बिजली की तार के नीचे न रहे।