उप्र में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

लखनऊ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बदलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी आज कम है। लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं या आंधी आ सकती है। बिजली कड़कने के साथ बूंदा-बांदी या बौछारें पड़ सकती हैं। आंधी के साथ तेज हवा के झोंके भी बीच-बीच में आते रहेंगे। धूप-छांव भी होती रहेगी। ऐसे में आज कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, इसका असर महज एक दिन ही रहेगा।

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, बुधवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 36 डिग्री, आगरा का 38 डिग्री और फिरोजाबाद का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लखनऊ का बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को बांदा, प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 49 डिग्री पहुंच गया। वहीं, झांसी का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया।