‘चक दे इंडिया’ विथ शाहरुख खान 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। लोगों को आज भी यह फिल्म अच्छे से याद होगी। एक बार फिर शाहरुख हॉकी खेलते नजर आएंगे, रील लाइफ में नहीं रियल लाइफ में। इस बार शाहरुख़ इंडियन हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलते दिखाई देंगे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f98cc55b-cbc8-11e8-a298-d1ded0507ca6′]
दरअसल भारतीय हॉकी टीम के प्‍लेयर्स ने शाहरुख खान को अपने साथ हॉकी खेलने के ल‍िए इंवाइट किया है। इंडियन हॉकी टीम ने ट्व‍िटर पर एक वीड‍ियो शेयर किया है जिसमें तमाम ख‍िलाड़ी शाहरुख खान को मैदान में उनके साथ हॉकी खेलने को कह रहे है। खिलाड़ियों ने किंग खान से कहा की वह दिखा दे की उनका दिल अभी तक हॉकी के लिए धड़कता है।
[amazon_link asins=’B06Y5LV7CR,B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0b8069c5-cbc9-11e8-8aa8-cffd0d72bf18′]

वीडियो के जवाब में शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा- ‘नेकी और पूछ-पूछ? मुझे बोलने की देर है मेरे भाई, मैं कूद कर पहुंच जाऊंगा ! हमारी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हॉकी हमरे देश की शान है। मुझे याद करने के लिए शुक्र‍िया और हां, मेरा द‍िल हॉकी के लिए बहुत तेजी से धड़कता है!! अब शाहरुख और हॉकी फैंस उस समय का इंतजार कर रहे है जब हॉकी टीम और शाहरुख एक साथ मैदान पर उतरेंगे।

फोटोशूट के दौरान यूट्यूब सेंसेशन अमांडा सरनी हुई  ‘वार्डरोब मालफंक्शन’ की शिकार