Chaitra Navratri 2019 : नवरात्री के 9 दिन पहने 9 रंग के कपड़े

पुणे : समाचार ऑनलाइन – नवरात्री हिंदू धरम के लोगों के लिए बहुत ही मयने रखता है। हिंदू धर्म में नया साल चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। चैत्र नवरात में मां के 9 अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक रहेंगे। मान्यता है कि नवरात्री के समय हर एक दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से शुभ होता है।
चैत्र नवरात्र 2019 घटस्थापना समय और शुभ मुहूर्त:
घटस्थापना मुहूर्त- 06:32 सुबह से 10:38 सुबह
समय अवधि- 4 घंटे 5 मिनट

पहला दिन (ग्रे) – नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता के भक्तों को ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

दूसरा दिन (ऑरेंज) – नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। माता की उपासना के समय भक्तों को ऑरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

तीसरा दिन (व्हाइट)- नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन होता है। माता के भक्तों को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

चौथा दिन (लाल) – नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की अराधना की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


पांचवा दिन (स्काई ब्लू) –
वरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन स्काई ब्लू कलर के कपड़े पहनना शुभ मन जाता है।

छठा दिन (गुलाबी) – दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है। नवरात्री के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

सातवां दिन (रॉयल ब्लू) – नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है।  इस दिन सभी को रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

आठवां दिन (येलो) – नवरात्री के अष्‍टमी को महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन माता के भक्तों को येलो रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नौवां दिन (ग्रीन) – नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्ध‍िदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। भक्तों के लिए इस दिन ग्रीन रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।