Central Railway | एनटीपीसी और आरआरसी उम्मीदवारों की शिकायतों के निवारण हेतु मध्य रेल ने उठाया कदम

मुंबई : Central Railway | एनटीपीसी (NTPC Exam) और आरआरसी परीक्षा (RRC Exam) के उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करने के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) द्वारा एक हाई पावर समिति का गठन किया गया है। उम्मीदवार नामांकित तारीख को अध्यक्ष आरआरबी (Chairman RRB) से व्यक्तिगत रूप से मिल सकते (Central Railway) हैं।

 

  1. सीईएन01/2019 (एनटीपीसी) के प्रथम चरण सीबीटी का परिणाम और मौजूदा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उपयोग की जाने वाली कार्यप्रणाली।
  2. सीईएन आरआरसी01/2019 में द्वितीय चरण सीबीटी का मुद्दा।

 

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board), मुंबई (Mumbai) ने एनटीपीसी और आरआरसी उम्मीदवारों की शिकायतों के निवारण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया है। उम्मीदवार  दिनांक 28.1.2022, 31.1.2022 और 1.2.2022 को 10.30 बजे से 12.30 बजे के बीच निम्नलिखित पते पर अपनी शिकायतों के साथ अध्यक्ष आरआरबी / मुंबई से मिल सकते हैं:

 

रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई, मंडल कार्यालय परिसर, मुंबई सेंट्रल, मुंबई-400008. (Central Railway)

 

उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9004499043 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या एनटीपीसी परीक्षा का अपना नाम, मोबाइल नंबर और रोल नंबर देकर अपनी शिकायत [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

 

 

 

Chandrakant Patil | वाघोली ग्रामपंचायत कर्मचारियों का रुका हुए वेतन दिलाने का आश्वासन विधायक चंद्रकांत पाटिल ने दिया

Pune News | नगर निगम स्कूलों के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए गैजेट मिलें

Pune News | पिंपरी चिंचवड़ के और 640 चौक होंगे सीसीटीवी की निगरानी में

Pune News | पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने मनाया अनोखे ढंग से गणतंत्र दिवस