सेलिब्रेट होली: अगर आप पुणे में हैं तो यहां खेले होली

पुणे : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल) – आज का दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। जिसके बाद 21 मार्च यानि की कल होली खेली जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन यानी होली से जुड़ी कुछ पौराणिक कथाएं और मान्यताएं भी हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को होलिका और प्रहल्लाद वाली कहानी पता है, लेकिन इसके अलावा शिवजी-कामदेव और राजा रघु से जुड़ी मान्यताएं भी हैं जो होलिका दहन से जुड़ी हैं। होलिका दहन से जुड़ी ये कथाएं और मान्यताएं हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। वहीं इनसे समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है।

इस साल होली को अगर आप अपने परिवार, दोस्त या फिर लाइफ पार्टनर के साथ ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो हम आपको पुणे और पुणे से सटे कई जगहों के बारे बताते है। जहां पर आप जाकर होली सेलिब्रेट कर सकते है।

द आर्किड होटल – यहां पर आप आकर होली सेलिब्रेट कर सकते है। इस साल का यहां का थीम ‘पुणे कलर फेस्टिवल 2019’ के रूप में रखा गया है।


द वेस्टन – पुणे के बड़े पब में से एक है। इस साल यहां का थीम #होली विथ विरसा 2.0 है।

#Holi With Virsaa 2.0

के रॉक रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट – पुणे के सबसे बड़ा लेक साइड पार्टी है। ‘होली है’ इस साल का थीम है।

Related image

सुन्निस वर्ल्ड – यहां बड़े संख्या में लोग होली खेलने आते है। ‘हॉलीफी’ यहां इस साल का थीम है। बात करें एंट्री फी की तो फीमेल के लिए 300 रुपए, मेल के लिए 500 रुपए वहीं कपल के लिए 600 रुपए है।

रत्ना रिसोर्ट, कामशेट पुणे – जश्न-ई-रंग 1.0 – होली बैश इस साल का थीम है।

Related image

वृन्दावन लॉन्स, पाषाण – ‘होलिलिसियस’ इस साल का थीम है।

Related image

बालकृष्ण लॉन्स, मुंडवा – ‘होली काऊ 3.0’ इस साल का थीम है।

भीमा शंकर मंदिर – पूणे से लगभग 110 किमी दूर सहाद्रि नामक पर्वत पर स्थित है भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग। 12 प्रमुख ज्योतिर्लिगों में भीमाशंकर का स्थान छठा है। यह ज्योतिर्लिंग मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बड़े ही धूमधाम से होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि भीमा शंकर से सटे आसपास के गांव तब होली जलाते है जब यहां होली जलाया जाता है। दरअसल भीमा शंकर के निचे बसें के सारे गांव मंदिर के पास आग की ज्वाला को देखने के बाद ही होलिका दहन करते है। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

इमैजिका पार्क – यह लोनावाला के पास स्थित है। यहां होली के त्योहार पर एक ग्रैंड इवेंट आयोजित किया जाएगा जिसका नाम ‘इमैजिका होली बैश’ है। यह 21 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च कर चलेगा। इसके लिए कीमत 1699 रुपये से शुरू होती है। यहां पर हर उम्र के व्यक्ति के लिए मस्ती करने के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। यहां वर्ल्ड क्लास स्लाइड्स के साथ-साथ कई गेम और ऐक्टिविटी आयोजित की जाएंगी। यहां आने के लिए आप रेल, बस या हवाई यात्रा कर सकते हैं।