चाकण परिसर में गुटखा से भरा टेंपो पकड़ा : लाखो का गुटखा जप्त

चाकण | समाचार ऑनलइन

पुणे जिला के चाकण परिसर में अवैध रूप से बेचा जा रहा गुटखा जप्त कर दों लोगो को हिरासत में लिया गया है। चाकण पुलिस ने अवैध रूप से  गुटखा बरामद किया है और कार्रवाई कर 35 लाख रुपयों का गुटखा और अन्य माल बरामद किया है। इस मामले में अबुजर जमालुद्दीन शेख और रावसाहेब खोत नामक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B07DB85QZ3,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3314d8bf-c3ae-11e8-a6ed-75e3cee931e9′]

पुणे में पुलिस बताकर युवक को लूटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे नासिक मार्ग पर अवैध रूप से गुटखा ले जाने की जानकारी चाकण पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी  को सूत्रों से मिली थी। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर चाकण पुलिस टीम ने  करवाई कर गुटखा से भरा टैम्पो पकड़ा  है । जिसमें 92 बोरियो में गुटखा भरा पड़ा था, साथ ही में 2 लाख की सुंगधी तबाखू और 10 लाख कीमत का ट्रक ऐसा कुल 35 लाख 22 हजार 880 रुपये कीमत का  गुटखा और अन्य सामान बरामद किया गया है।

यह गुटखा कहा जा रहा था, और कौन इसे खरीदने की कोशिश कर रहा था इसकी जांच में चाकण पुलिस जुटी है।