Cat And Cobra Fight | महाराष्ट्र के जलगांव में सो रहे परिवार की जान बचाने के लिए आधे घंटे तक जहरीले सांप से लड़ती रही बिल्ली

जलगांव (Jalgaon News) : ऑनलाइन टीम – (Cat And Cobra Fight) महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) जिले पिंप्राला (pimprala) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आधी रात को जब घर के सभी सदस्यों गहरी नींद में सो रहे थे तभी एक चार फुट का जहरीला सांप (Cat And Cobra Fight) घर में आ घुसा। लकिन वहां मौजूद बिल्ली (Cat)  ने सांप (Snake) को वही रोक लिया। उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। वह सांप से करीब आधे घटना तक लड़ती रही।

बिल्ली (Cat) की सतर्कता ने घर में सो रहे परिवार की जान बचा ली वरना अनर्थ हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, बिल्ली अपने पंजों की मदद से कोबरा (cobra) का रास्ता रोक रही थी, उसके शरीर के सारे बाल ऊपर उठे हुए थे। इसी बीच कोबरा सांप (Snake) ने भी बिल्ली पर हमला करने की कोशिश की। रात के सन्नाटे में पूरे घर में कोबरा के चीखने की आवाज गूंज रही थी।

यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad)  निवासी प्रशांत कोली (Prashant Koli) की है। जब बुधवार आधी रात को कोबरा घुस गया था। लेकिन, घरेलू बिल्ली (Cat) ने कोबरा (cobra) का रास्ता रोक दिया। कोबरा से लड़ते हुए उन्होंने उसे एक जगह रोक दिया। इसके बाद परिजन जाग गए। बिल्ली और सांप की लड़ाई देख वो लोग हैरान रह गए। बाद में परिवार वालों ने बगल में  रहने वाले सर्प मित्र को बुलाकर को कोबरा को पकड़वाया।

यह घटना रात करीब 2 बजे की है। इस दौरान घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

तभी अनंत कोली (Anant Koli) के बेटे ने घर में सांप की आवाज सुनी।

पहली बार जब वह सो रहा था तो उसने आवाज को नजरअंदाज कर दिया।

लेकिन अंधेरी रात के सन्नाटे में सांप की आवाज तेज हो गई।

जिसके बाद वह उठ गए और उन्होंने देखा कि घरेलू बिल्ली 3 से 4 फीट लंबे जहरीले कोबरा से लड़ रही है।

इसके बाद उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को जगाया। इसके बाद परिजनों ने सर्प मित्र (snake friend) को बुलाकर सांप को पकड़ लिया।

 

 

 

Maharashtra Politics | शिवसेना-भाजपा फिर से एक साथ आये तो क्या करेंगे ? नारायण राणे ने स्पष्ट बोला

 

Cabinet Reshuffle | ‘उन’ 12 मंत्रियों को क्यों हटाया? प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्पष्ट; कहा…