शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में केस दर्ज , रांजणगांव पुलिस स्टेशन सीमा की घटना 

 

शिक्रापुर, 22 मई पुणे जिले के रांजणगांव औधोगिक पुलिस स्टेशन की सीमा में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  यह जानकारी रांजणगांव पुलिस ने दी है।

इस संबंध में एमआईडीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता यश इन चौक कोरेगांव में पिछले तीन वर्षो से अकेले रहती है।  पीड़ित महिला की 2007 में शादी हुई थी।  लेकिन पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं होने की वजह से उसने तलाक लेकर कोरेगांव में रहती है।  उसका पहले पति से 12 साल का बेटा है।  वह महिला के माता-पिता के पास रहता है।  पीड़ित महिला रांजणगांव एमआईडीसी के एक प्राइवेट कंपनी में पिछले कई दिनों से काम कर रही थी।  इसी दौरान उसकी पहचान योगेश गणपत शिंगोटे (उम्र 27, नि फ़िलहाल रांजणगांव गणपति, मूल नि – बादगी बेल्हापुर, अकोले, जिला – अहमदनगर ) से हुई.  यह पहचान पहले दोस्ती में और फिर प्यार में तब्दील हो गया. प्रेम होने के बाद योगेश ने पीड़ित महिला से कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा।  बार-बार शादी का झांसा देकर  शिक्रापुर में महिला की इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाते हुए बलात्कार किया।

बाद में आरोपी ने बार बार महिला को घर पर लाकर उसके साथ बलात्कार किया। लेकिन जब भी महिला ने शादी की बात की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा।  19 अप्रैल को आरोपी पीड़ित महिला के घर आया और महिला की इच्छा नहीं होने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान जब महिला ने शादी को लेकर पूछा तो आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।  आरोपी ने कहा कि मुझे तुमसे शादी नहीं करनी है।  अगर किसी को कुछ बताया तो मैं अपनी जान दे दूंगा और तुम्हारे नाम पर चिट्ठी छोड़ जाऊंगा। उसके बाद वह चला गया. पीड़ित महिला को शादी का झांसा देकर पिछले दो महीने में बार-बार बलात्कार करने के मामले में योगेश के खिलाफ रांजणगांव पुलिस स्टेशन में धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया गया है।  फ़िलहाल  आरोपी फरार है।

मामले की जांच पुणे ग्रामीण पुलिस सुप्रीटेंडेंट डॉ. अभिनव देशमुख के आदेश पर पुलिस सब सुप्रीटेंडेंट दौंड राहुल धस, रांजणगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राऊत के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्पेक्टर शुभांगी कुटे कर रही है।