मनसे के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम में संदिग्ध घुसपैठियों के तौर पर पुलिस के हवाले किए तीन लोग भारतीय नागरिक होने की बात स्पष्ट होने के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया हैं।

बता दें कि शनिवार की सुबह मनसे के शहर अध्यक्ष अजय शिंदे के नेतृत्व में पुणे के धनकवड़ी तथा बालाजीनगर में मनसे कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को खोजने की मुहिम हाथ में ली। उनके साथ सहकारनगर पुलिस थाने के कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस समय संदिग्ध के तौर पर तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया। इन तीनों से पुलिस ने गहरी जांच की। उनके पास जो कागजात है उनकी जांच पड़ताल की। छह घंटों की जांच के बाद तीनांे उत्तरप्रदेश और कोलकता के निवासी होने की बात सामने आई। इसलिए शाम को पुलिस ने तीनों को छाेड़ भी दिया।

मनसे की पहली ही नाकाम मुहिम मंे तीन भारतीयों को ही परेशानी उठानी पड़ी। जिसके चलते उक्त तीनों ने सहकारनगर पुलिस थाने में मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी। उसके बाद मनसे के 9 से 10 कार्यकर्ताआें पर मामला दर्ज किया गया है। उनमें मनसे शहर अध्यक्ष अजय शिंदे, सचिन काटकर का भी समावेश है।