भाजपा नगरसेविका कमल घोलप के पति के खिलाफ मामला दर्ज

पिंपरी चिंचवड : पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका के भाजपा नगरसेविका के पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला –
पिंपरी के चाकण एमआयडीसी में एक निजी कंपनी से चोरी की सामान खरेदीने के मामले में पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के भाजपा नगरसेविका कमल घोलप के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महाळुंगे पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

20 दिसंबर 2020 से 29 जनवरी 2021 के बीच चोरों ने सावरदरी में एक निजी कंपनी से 2 लाख 40,000 रुपये की सामग्री चुरा ली। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस ने चोरों की गहन छानबीन की। मामले में फरार आरोपी बापू घोलप और रशीद ने यह सामान बेचने की बात काबुली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है।