महिला को अश्लील मैसेज भेजनेवाले पुणे के वकील के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे | समाचार ऑनलाइन
वकील महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुणे के एक प्रसिद्ध वकील के खिलाफ छेड़खानी का मामला डेक्कन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। एड. श्रीकांत नारायण पाटिल (नि. घोले रोड, शिवाजीनगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 11 मई से 26 जून 2018 के दौरान कर्वे रोड स्थित कार्यालय में घटी है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’42632af6-cb8e-11e8-8a94-4d6b51e76b11′]

इस मामले में एक 47 वर्षीय महिला वकील ने डेक्कन पुलिस के पास शिकायत दायर करवायी है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि एड. पाटिल का जमीन का वाद 2007 से शुरू है। जिसमें कुछ सालों पहले प्रतिवादियों के लिए महिलाओं ने काम करना शुरू किया था।

आखिरकार चिखली पुलिस थाने के लिए मिला मुहूर्त

उच्च न्यायालय में इस मामले में पाटिल के खिलाफ फैसले आया था, जिसकी वजह से पाटिल को आघात पहुंचा था। इस बात से खफा होकर उसने 11 मई से महिला को  और उनके माता-पिता को अश्लील मैसेज  भेजना शुरू किया था।

[amazon_link asins=’B07B6DM75J,B07B4LDV55′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

महिला ने इसके बारे में चेतावनी भी दी थी। फिर भी, उसने महिला को अश्लील मैसेज भेजना बंद नहीं किया था। उसके बाद महिला ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। डेक्कन पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच की तो पुलिस को कुछ तथ्य प्राप्त हुए जिसमें वकील द्वारा अश्लील मैसेज भेजने की बात सामने आयी थी, जिसके आधार पर  पुलिस ने वकील के  खिलाफ शिकायत दर्ज की।