एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – यूपी के कटघर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी को 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्हें 24 लाख रूपए भी दिए गए थे लेकिन सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद उन पर चीटिंग की एफआईआर उत्तरप्रदेश में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस इस केस के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने के लिए मुंबई पहुंची है। बताया जा रहा है कि जब पुलिसवाले सोनाक्षी के घर पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थी इसलिए पुलिस वाले वापस लौट गए। मोरादाबाद पुलिस की टीम अब भी मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा के बयान के इंतजार में है। सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजमेंट का कहना है कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत है और ये सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है।

सोनाक्षी की फिल्मों की बात करें तो वह आखरी बार कलंक में नजर आई थी। इसके अलावा सोनाक्षी अपनी फिल्म खानदानी शफाखाना को लेकर चर्चा में है साथ ही जल्द वह सलमान खान के साथ दबंग 3 में नज़र आएगी।