देर रात तक शुरू होटल के मालिक, वेटर और ग्राहक पर मामला दर्ज

पुणे: कोरोना संक्रमण बढने के कारण शहर में नाइट कर्फ्यु लगाया गया है। ऐसे में हॉटेल और रेस्टोरेंट को रात के 11 बजे तक शुरू रखने की इज़ाज़त दी गई है। लेकिन फिर भी शहर में देर रात तक होटल शुरू दिख रहे हैं। इसलिए पुलिस ने अब होटल मालिक के साथ ही देर रात तक होटल में खाना खाने वाले ग्राहको पर भी शिकायत दर्ज करने की शुरुआत कर दी है।

कोंढवा में देर रात तक शुरू बेहेश्त रेस्टोरेंट पर कोंढवा पुलिस ने कारवाई की है। इसमे होटल चालक के साथ ही 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमे 4 ग्राहक शामिल हैं। होटल चालक का नाम सज्जाद अली शेख (उम्र 29, नि. गुरुवार पेठ) है। लोगों को खाना परोसने वाले 7 वेटरो पर भी मामला दर्ज किया गया है। एनआईबीएम रोड पर बेहेश्त रेस्टोरेंट है। वहाँ पर पुलिस ने आधी रात को छापा मारा। उस समय वहाँ पर 4 लोग खाना खा रहे थे। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। यह कारवाई कोंढवा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल, पुलिस निरीक्षक शब्बीर सैय्यद, उपनिरीक्षक निकेतन निंभालकार ने की।