पुलिस कंट्रोल रुम की महिला पुलिस ने अश्लील बोलनेवाले चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर महिला पुलिस कर्मचारियों से अश्लील बात करनेवाले चार लोगों के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 22 सितंबर की सुबह 11बजे, 26 सितंबर की सुबह 9.12 बजे और 12.30 बजे और 2 अक्टूबर की सुबह 9.12 बजे फोन किया गया था।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8bf30935-c703-11e8-89bd-a51071d03032′]

पुलिस कंट्रोल रुम के 100 नंबर पर कॉल करना मुफ्त है। इस बात का फायदा उठाकर बहुत बार बिना वजह तकलीफ देने के उद्देश्य फोन किया जाता है। दिनभर में ऐसे हजार कॉल आते हैं। पुलिस ने 100 नंबर पर जयहिंद यह टेप शुरु करने के बाद तकलीफ देने के उद्देश्य से किए जानेवाले कॉल की संख्या में कमी आयी है। लोगों को तुरंत मदद पहुंचे इसलिए 100 नंबर की जरुरत लोगों को समझ  आने लगी है। इस संबंध में लोगों ने पुलिस को अभिनंदन भी किया है। ऐसा होने के बावजूद पुलिस कंट्रोल रुम में महिला पुलिस कर्मचारियों को बार बार फोन कर परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय पुलिस ने लिया है।

रिक्शा ड्राइवर की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं के साथ छेड़खानी और सरकारी काम में अड़चन पैदा करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B073Q5R6VR,B07C51NY6G,B07C4YKR3J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d6df5534-c703-11e8-87ed-639d3289308a’]