सावधान ! हेयर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी के बाद शख्स की हुई मौत

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुंबई के साकी नाका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां 43 साल के बिजनसमैन की हेयरप्लांटेशन की सर्जरी के 50 घंटे बाद ही मौत हो गई। इस घटना से डॉक्टर और मृतक के परिजन दोनों हैरान हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत कैसे हुई। हालांकि डॉक्टरों को आशंका है कि शख्स की मौत गंभीर अलर्जिक ड्रग्स रिऐक्शन से हुई है। बता दें कि मुंबई में लॉजिस्टिक बिजनस चलाने वाले श्रवण कुमार चौधरी सांस लेने में दिक्कत के बाद शुक्रवार को पवई हीरानंदनी अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, उनके चेहरे और गले में सूजन थी।

डॉक्टर को लक्षण देखकर जान लेवा अलर्जिक रिऐक्शन का अंदेशा हुआ। जिसे एनाफिलैक्सिस कहते हैं। सूत्रों ने कहा कि गंभीर से वह सदमे में चले गए थे। श्रवण कुमार चौधरी के दिल की जांच के लिए एक कार्डियोलॉजिस्ट को भी बुलाया गया, लेकिन शनिवार सुबह पौने सात बजे उनकी मौत हो गई। साकी नाका पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि ट्रांसप्लांट के दौरान श्रवण के 9500 हेयर ग्राफ्ट इम्प्लांट किए गए थे। उनकी सर्जरी चिंचपोकली अस्पताल के एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को हुई थी जो कि 15 घंटे तक चली थी। सर्जरी के बारे में श्रवण ने अपने परिवार को इस बारे में नहीं बताया था और ड्राइवर को अपने साथ अस्पताल ले गए थे। उन्होंने ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख रुपये खर्च किए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 12 से 18 साल के बीच है। इस मामले के सामने आने के से डर्मेटोलॉजिस्ट हैरान हैं।

उन्होंने कहा कि हेयर ट्रांसप्लांटेशन के बाद मौत का मामला पहले नहीं सुना है। हेयर रेस्टोरेशन सर्जन असोसिएशन के डॉ. अनिल गर्ग ने कहा कि यह केस काफी हैरान करने वाला है और हम इसकी डीटेल देख रहे हैं। वहीं हीरानंदनी में इलाज करने वाले फिजिशियन ने बताया कि श्रवण एनाफिलैक्टिक शॉक में हमारे पास आए थे और मुश्किल से ही कुछ बोल पा रहे थे। अक्सर पेन किलर और या ड्रग्स से इस तरह का रिऐक्शन होता है। कभी-कभार खाली पेट पेन किलर खाने से भी इस तरह की स्थिति हो सकती है।

इस मामले में पुलिस ने ऐक्सिडेंटल केस का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।