सावधान ! अगर आप सुबह-सुबह आईना देख रहे है तो मौत को दे रहे बुलावा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – हमारे देश में कई ऐसे मान्यताएं है जिसे हम शुभ या अशुभ मानकर चलते है। मान्यता हैं कि जाने-अनजाने में सुबह-सुबह उठकर आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह उठकर आईना देखना बहुत अशुभ माना जाता है। हालांकि कुछ ऐसी गलतियां हम बार-बार करते है। जिनसे हमारा दिन खराब हो जाता है। वास्तु की मानें तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए।

इससे व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। इसके अलावा आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है।

सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है। सुबह का पहला निवाला लेते हुए किसी भी पशु या किसी भी गांव का नाम ना लें। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता है। सुबह उठकर अखबार और न्यूज चैनल देखना नहीं चाहिए। साथ ही सुबह सवेरे किसी भी हिंसक पशु की तस्वीर ना देखें, ना ही लड़ाई-झगड़ा करें।